फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rujira Banerjee: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन; रुजिरा से पूछताछ खत्म, चार घंटे तक हुई पूछताछ

Thu, 08 Jun 2023 08:19 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Rujira Banerjee: रुजिरा को उनके दो बच्चों के साथ सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया था। इसके बाद उन्हें आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। ईडी के समन के मुताबिक वे गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचीं...
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन किया है। ईडी ने उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, अभिषेक बनर्जी ने पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से ईडी के सामने पेश नहीं हो पाने की बात कही है। इससे पहले अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से ईडी ने गुरुवार को करीब चार घंटे पूछताछ की। कोयला घोटाले मामले में ईडी ने उनको तलब किया था।

विज्ञापन


रुजिरा गुरुवार को करीब 12.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं। शाम को करीब 4.30 बजे वे ईडी की दफ्तर से बाहर निकलीं। दिल्ली से आई विशेष टीम के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीजीओ कॉम्प्लेक्स दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

रुजिरा को उनके दो बच्चों के साथ सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया था। इसके बाद उन्हें आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। ईडी के समन के मुताबिक वे गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आए ईडी के तीन अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। शाम को करीब 4.30 बजे रुजिरा ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं और घर के लिए रवाना हो गईं। इस पूरे मामले पर अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में पंचायत चुनाव से पहले उनके प्रचार अभियान को रोकने के लिए उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस दौरान सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस मामले में रुजिरा से सीबीआई और ईडी दोनों पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं। सीबीआई ईस्टर्न कोलफील्ड्स की खदानों से अवैध रूप से खनन किए गए करीबन हजार करोड़ रुपये के कोयले की घोटाले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि इस घोटाले में हवाला के माध्यम से भी लेन-देन किया हुआ है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें