e-Shram Card: राज्य और केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। मुफ्त व सस्ता राशन, बीमा कवर, शिक्षा, रोजगार जैसी कई अन्य तरह की योजनाएं मौजूदा समय में देश में चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना ई-श्रम कार्ड योजना भी है, जिसे सरकार द्वारा उन लोगों के लिए चलाया जाता है जो लोग असंगठित श्रेत्र में काम करते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र कामगारों को हर महीने 500 रुपये की किस्त दी जाती है। अब तक इस योजना से काफी संख्या में कामगार जुड़े हैं और इसका लाभ भी ले रहे हैं। लेकिन इस योजना से जुड़े कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कुछ गलतियों के कारण उनको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किन गलतियों के कारण पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...