फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्प्रतारी के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा रोष है। शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के साथ 18 जुलाई को गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना को तीन माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता और उसके परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल के पुरानी कचहरी स्थित कार्यालय में पहुंचे। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें