नाबालिग का रेप और हत्या की वारदात के बाद अब पाकिस्तान जलने लगा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आठ साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी जिसके बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों का गुस्सा अब हिंसा में तब्दील हो गया है। बता दें कि इस हिंसा में दो लोगों की अब तक जान जा चुकी है।