जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25 वीं फिल्म का ऐलान हो गया है। मशहूर एक्टर डैनियल क्रेग पांचवीं बार इस फिल्म ये मशहूर किरदार करते नजर आएंगे। क्रेग ने पहली बार 2006 में रिलीज हुई फिल्म "कैसीनो रोयॉल" में बॉन्ड की भूमिका निभाई थी। जेम्स बॉन्ड सीरीज की ये नई फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। आइए आपको दिखाते हैं इस मशहूर किरदार पर अब तक बनी फिल्मों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।