फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने मेटल बॉक्स में कैद किए कोरोना संक्रमित, घर छोड़ भाग रहे चीन के नागरिक, वीडियो वायरल

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 13 Jan 2022 01:57 PM IST

सोशल मीडिया में चीन का कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहा है। चीन ने  अपने यहां कोरोना को लेकर सख्त पाबंदी रखी है और पाबंदियों के नाम पर वो अपने नागरिकों के साथ किसा तरह का व्यवहार कर रहा है वो ये वीडियो बताते हैं।  नागरिकों के साथ ऐसा सलुक कर रहा जिसे देखकर हैरानी हो रही है। चीन अपनी 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत अपने ही नागरिकों  कॉरटीन शिवरों में रखने की बजाए मेटल के बॉक्स में बंद कर रहा है।इस तरह का व्यवहार नागरिकों के लिए बुरे सपने से कम नहीं है। इस तरह के व्यवहार से पता चल रहा है कि चीन अपने नागरिकों के साथ आखिर क्या कर रहा है। नागरिकों से खिलवाड़ की सीमा यहीं खत्म नहीं होती है चीन में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भी मेटल के इन बॉक्सों में रखा जा रहा है।  कोविड संक्रमितों होने पर इन बॉक्सों में दो सप्ताह के लिए कैद कर दिया जाता है। खबरों के मुताबिक लोगों को आधी रात को घर छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। संक्रमित मिलने पर कई इलाकों के लोगों को आधी रात को घर से उठाया गया और इन मैटल बाक्सेस में बंद किया गया। चीन के नागरिक घर छोड़ने को मजबूर हैं।तस्वीरों में देख सकते हैं आधी रात को घर छोड़ने को मजबूर हैं चीनी नागरिक। अगले महीने चीन में विंटर ओलपिंक की मेजबानी करने जा रहा है इसलिए भी चीन ने ऐसा सख्त रवैया अपनाया हैलेकिन इस तरह का व्यवहार वाकई शर्मनाक है । इस तरह के वीडियो की पुष्टी अमर उजाला नहीं करता है लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें