जींद में एक आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कपूर पर आठ नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में आरटीआई कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया। दिन दहाड़े सर्राफा बाजार में आठ नकाबपोश बदमाश आए और बीच रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और सुनील की लाठियों से बुरी तरह पिटाई की। आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कपूर पुलिस और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। कुछ समय पहले ही सुनील कपूर ने जींद के एक बड़े पुलिस अधिकारी पर 55 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। सुनील कपूर का दावा है कि उनके पास साक्ष्य हैं।