फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी डीएम ने कांवड़ यात्रा के इंतजामों को परखा

डीएम प्रशांत आर्य ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में पहुंच रहे कांवड़ियों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं को परखा। डीएम ने कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न आए इसके चलते यात्रा मार्ग पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा । जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं। सभी कांवड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का पालन करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें