फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भगृह में विराजमान हुए देव रुद्रेस्वर महाराज, रंवाई घाटी के 65 गांव के हैं आराध्य

नौगांव उत्तरकाशी में रंवाई घाटी के 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेस्वर महाराज वर्ष भर के लिए तीयां गांव स्थित मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। रुद्रेस्वर महाराज की मूर्ती के साथ बाबा बौखनाग, महासू महाराज,धर्मराज युधिष्ठिर माता नाटेस्वरी पांच मूर्तियों को भी विधि विधान के साथ गर्भगृह में स्थापित किया गया। रुद्रेस्वर महाराज को गर्भगृह के लिए विदा करते समय मंदिर परिसर महाराज के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय परिधानों में सजी महिलाओं ने देव डोली के साथ तांदी नृत्य कर अपने आराध्य देव को श्रीफल चुनरी भेंट कर मन्नतें मांगी। देव माली संकित थपलियाल ने श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें