फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: मानसून की पहली बारिश से खटीमा में जगह-जगह जलभराव, खकरा और ऐंठा नाले का जलस्तर बढ़ा

खटीमा नगर में रविवार को मानसून की पहली बारिश हुई। नाले-नालियों के चोक होने से ड्रेनेज व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह लोगों को जलभराव और कीचड़ से जूझना पड़ा। उप जिला अस्पताल परिसर में भी पानी जमा हो गया। खकरा और ऐंठा नाले का जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित दिखे। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि रविवार को खटीमा में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। खटीमा में सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश साढ़े 11 बजे तक जारी रही। सफाई न होने से खकरा नाले की सतह पर बाजार क्षेत्र से कुटिया आश्रम होते हुए राजीव नगर तक कूड़ा करकट दिखा। इस नाले के पानी की दुर्गंध से लोग परेशान रहे। बाजार क्षेत्र में कई जगह बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण नालियां बंद हो गईं। राजीव नगर, अमाऊं, मयूर विहार, बंगाली काॅलोनी, खेतलसंडा खाम, आदर्श काॅलोनी, गौरीशंकर काॅलोनी और मेलाघाट में कीचड़ और जलभराव की समस्या रही। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से भी लोगों को परेशानी हुई। खटीमा उप जिला अस्पताल को जोड़ने वाले मार्ग से लेकर परिसर तक में जलभराव रहा। इससे मरीजों को असुविधा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें