फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू

गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 05:00 PM IST

रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर वर्षों से लगने वाले जाम के झाम से जनता को स्थायी मुक्ति मिलने जा रही है। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब दूसरे चरण की कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण का कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के साथ ही अब डीडी चौक से लेकर अटरिया मोड़ तक सड़क को चौड़ा करने का खाका तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा ने जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण और लोनिवि के आला अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार की। तीन माह पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। प्रथम चरण में इंदिरा चौक से डीडी चौक तक का काम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस दौरान मार्ग में बाधक बनीं पुराने रोडवेज बस अड्डे की जर्जर बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया गया है और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग जैसे पेंचीदा काम भी लगभग पूरे हो चुके हैं। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दूसरे चरण में डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक की सड़क को विस्तार दिया जाएगा। शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम गौरव पांडेय और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने संयुक्त रूप से इस पूरे स्ट्रेच का स्थलीय सर्वे किया। टीम ने पैदल चलकर सड़क के दोनों ओर की स्थिति देखी और उन अवरोधों व अतिक्रमण को चिन्हित किया जिन्हें हटाया जाना अनिवार्य है। इस दौरान मेयर ने नवनिर्मित बस टर्मिनल के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दो टूक कहा कि टर्मिनल का काम जल्द पूरा कर इसे जनता के लिए समर्पित किया जाए ताकि शहर के भीतर बसों के कारण लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। कहा कि फेज-2 का काम शुरू करने के लिए सभी संबंधित विभागों लोनिवि, विद्युत विभाग और विकास प्राधिकरण के साथ तालमेल बिठा लिया गया है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि शहर का विकास और आम जनता की सुविधा सर्वाेपरि है। अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिल चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें