फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में फायर ब्रिगेड ने जलभराव वाले स्थानों का किया निरीक्षण

खटीमा में फायर ब्रिगेड की टीम ने मंगलवार को खेतलसंडा खाम और टेड़ाघाट क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने वासियों को आपात स्थिति में विभाग को फोन करने की हिदायत दी। अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी ने रेस्क्यू यूनिट के साथ खेतलसंडा खाम क्षेत्र से होते हुए टेड़ाघाट क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में आपदा के दौरान खेतलसंडा खाम और टेड़ाघाट में काफी जलभराव हुआ था। जिसको देखते हुए एक रेस्क्यू यूनिट के साथ रेस्क्यू उपकरणों समेत सहित जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। बारिश में इन स्थानों में जलभराव की समस्या रहती है। क्षेत्र की जनता को आवश्यक हिदायत व फोन नंबर देकर आपात स्थिति में फोन करने को कहा गया। टीम में ज्योति बिष्ट, अंकिता सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, मकबूल हुसैन, जीवन बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें