फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सिरौलीकलां में अवैध रूप से पशु वध करते दस गिरफ्तार

पुलभट्टा पुलिस ने सोमवार सुबह सिरौलीकलां में अवैध पशु वध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने मौके से 10 लोगों को पशु वध करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस दौरान लगभग छह क्विंटल अवैध मांस बरामद किया गया और चार पशुओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सीओ डीआर वर्मा ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध पशु वध की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर सोमवार सुबह 5:30 बजे यह विशेष अभियान चलाया गया। दो टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने सिरौलीकलां के इंदिरा नगर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से मुजिम अहमद निवासी मोहल्ला शेखुपुरा थाना बहेडी जिला बरेली, साहिद निवासी ग्राम देवरनिया मुडिया थाना देवरनिया जनपद बरेली, फईम निवासी वार्ड 18 कुरैशी मोहल्ला किच्छा के अलावा सिरौलीकलां निवासी रशीद, नईम उर्फ मुन्ना, कलुवा, सलमान, अशरफ कुरैशी, सलील अहमद व कासिम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें