फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा के खेतलसंडा खाम में पुलिया के ऊपर से बह रहा बरसाती पानी, नागरिक परेशान

खटीमा के वार्ड नंबर 18 स्थित खेतलसंडा खाम में पिछले चार दिनों से बरसाती पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। जिससे राजीव नगर और खेतलसंडा खाम के बीच आवाजाही बंद है। शुक्रवार को भी बारिश के चलते आवाजाही ठप रही। ऐंठा और खकरा नाले के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा है। सभासद मुखरजीत सिंह राणा ने पुलिया को ऊंची करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें