आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नीति आयोग के निर्धारित संकेतांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, सीएचओ प्रभाकर सिंह, बीडीओ गदरपुर आतिया परवेज, बीईओ गदरपुर सावेज आलम, जीआईएस विशेषज्ञ तंसीर आलम व आशीष भटनागर को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।