फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, गांधी कॉलोनी में 16 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

रुद्रपुर गांधी कॉलोनी में 16 लाख से सामुदायिक भवन बनेगा। बुधवार को मेयर विकास शर्मा और पार्षद मधु शर्मा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र और संतुलित विकास के लिए काम कर रहा है। मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गांधी कॉलोनी क्षेत्र लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस कर रहा था, और इस भवन के बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास पहुंचे, लोगों को स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं में सुधार दिखे। धार्मिक स्थलों के विकास से लोगों की आस्था मजबूत होती है। सामुदायिक भवन जैसे संसाधन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाल ही में बोर्ड की तीसरी बैठक में कई नई योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके पूरा होने से शहर की तस्वीर बदलेगी और रुद्रपुर प्रदेश के आदर्श नगरों की श्रेणी में शामिल होगा। शिलान्यास के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, भजन गायक डंपी चौपड़ा, प्रीतम यादव, प्रदीप यादव, मदन यादव, पवन यादव, विष्णु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें