फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खुशहाल काशीपुर एप पर होगा समस्याओं का निदान

काशीपुर शहर के विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निदान अब एक क्लिक पर मिलेगा। इसके लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। काशीपुर के दो सर्राफा व्यवसायियों की पहल पर खुशहाल काशीपुर एप का लांच किया गया है। बुधवार को केडीएफ के द्रोणासागर स्थित कार्यालय में खुशहाल काशीपुर एप का शुभांरभ किया गया। रामनगर रोड पर ब्रांडेड ज्वैलरी का कारोबार करने वाले शोभित अग्रवाल ने बताया कि यह ऐप काशीपुर को स्मार्ट और प्रगतिशील शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं व्यवसायी शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस एप के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं की शिकायत आसानी से दर्ज कर सकते हैं। समस्या से संबंधित तस्वीरें और लोकेशन अपलोड कर सकते हैं। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि केडीएफ चाहता है कि काशीपुर का हर नागरिक उनकी संस्था से जुड़ते हुए अपनी समस्याओं को रख सके। यहां पर सुशील कुमार, डॉ. के अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, चक्रेश जैन, डॉ. - योगराज सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें