फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशीपुर...नामांकन पत्रों की जांच शुरू, लोगों ने की आपत्ति

काशीपुर नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रकिया के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियों की सुनवाई की गई। इस दौरान नगर निगम पार्षद पद पर निर्वाचन अधिकारी/ उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने और मेयर पद पर गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल ने सुनवाई की। वहीं महुआखेड़ा गंज में सिंचाई विभाग के ईई एके जॉन ने, जसपुर में एसडीएम चतर सिंह चौहान ने सुनवाई की। महुआडाबरा में शुभांगी सिंह ने आपत्तियों की सुनवाई की। शाम 5 बजे तक आपत्तियों पर सुनाई जारी रही। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया बुधवार की शाम 5 बजे तक भी पार्षद प्रत्याशियों की आपत्तियों की सुनवाई कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर/गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि मेयर पद पर आठ लोगों ने दावेदारी की है। इनमें सभी पत्र वैध पाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें