फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसानों ने थाली और कनस्तर बजाए, ताकि सोए जाग जाएं...भूमि बचाओ आंदोलन को 500 दिन पूरे होने पर निकाली रैली

बाजपुर क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के छीने गए भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को मंगलवार को 500 दिन पूरे हो गए। आश्वासन मिलने पर भी समाधान नहीं होने से गुस्साए किसान और पीड़ित परिवारों के लोगों ने तहसील से शहीद भगत सिंह चौक तक थाली बजाओ रैली निकाली। इस दौरान ताली, थाली और कनस्तर बजाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मंगलवार को भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अध्यक्षता में क्षेत्रभर के भूमि पीड़ित किसान और अन्य लोग एकत्र हुए। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, निरंजनदास गोयल की अगुवाई में हाथों में कनस्तर और थाली लेकर तहसील गेट पर पहुंचे लोगों ने ताली, थाली और कनस्तर बजाकर प्रदर्शन किया। उसके बाद शहीद भगत सिंह चौक तक सरकार को जागने के लिए ताली बजाओ रैली निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुंभकरणी नींद में सोई सरकार को जगाने की कोशिश की गई है। कहा कि सीएम धामी की ओर से मिले आश्वासन भी खोखले साबित हो रहे है। ऐसी स्थिति में अब आंदोलन को तेज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। आंदोलन को पूरी तराई के साथ-साथ प्रदेश में भी तेज किया जाएगा। वहां संचालन भाकियू एकता उग्ररांहा के प्रदेशाध्यक्ष बल्ली सिंह, दर्शन लाल, सुशील सिंघला, सुनीता टम्टा, रेखा सिंह, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, अमर नाथ शर्मा, सन्नी निज्जर, सिकंदर सिंह,अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें