जसपुर में धान की तौल नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने एसएमआई कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी की और सीएमओ को बंधक भी बनाया। इसके बाद उन्होंने धान में आग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने कहा कि सोमवार तक यदि धान तौल लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो वह आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के युवा तहसील अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, जगजीत भुल्लर, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों, मोनिस खान, सौरभ राजपूत आदि मौजूद रहे।