फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने की मांग

रुद्रपुर। संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि भारत-अमेरिका कृषि समझौते का पुरजोर विरोध करते हैं और इसे तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही फसलों के रेट को एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। किसानों ने बाजपुर में 20 ग्रामों की भूमि पर बसे किसानों को पूर्ण अधिकार देने और खेतों से गुजर रही बड़ी बिजली लाइनों का मुआवजा नोएडा के रेट के अनुसार दिए जाने और जमीनों के रेट बढ़ाए जाने की मांग की। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे मुकदमे वापस करने को कहा। एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किसान यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जिलाध्यक्ष शीतल सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें