फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक स्कूली वाहन चालकों की हुई जांच

रुद्रपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को रुद्रपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में स्कूली वाहन चालकों और परिचालकों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक चालकों ने अपनी आंखों की जांच कराई। कार्यक्रम का आयोजन एआरटीओ कार्यालय एवं निर्मल आई हॉस्पिटल की छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम के सहयोग से किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने चालकों की दृष्टि क्षमता, आंखों के स्वास्थ्य और देखने की गुणवत्ता की जांच की। परीक्षण के दौरान छह ऐसे चालक मिले जिनकी नजर कमजोर पाई गई। उन्हें अस्पताल की ओर से निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन संचालन कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान बड़ी संख्या में चालकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि स्कूली वाहन चालक प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनकी आंखों का पूरी तरह स्वस्थ होना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। नियमित नेत्र परीक्षण से समय रहते दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया जा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें