फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: प्रवेश शुल्क बढ़ाने के विरोध में डिग्री कॉलेज में तालाबंदी

कुमाऊं विवि की ओर से प्रवेश का विलंब शुल्क बढ़ाने से आक्रोशित छात्रसंघ पदाधिकारियों और विद्यार्थियों डिग्री कॉलेज के गेट पर तालांबदी कर दी। उन्होंने कॉलेज गेट पर धरना देने के साथ ही विवि प्रशासन का पुतला फूंका। शुक्रवार को कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कॉलेज में विलंब शुल्क को करीब 50 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है जबकि बच्चों को प्रवेश फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। डिग्री कॉलेज में बग्गा चौवन, मझोला समेत दूरस्थ क्षेत्रों के अलावा यूपी सीमांत क्षेत्रों से भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। कॉलेज में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं मध्यवर्गीय परिवारों से हैं, उनकी आर्थिक बहुत मजबूत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें