फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली कटौती के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना

रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर में लगातार हो रही विद्युत कटौती के विरोध में ऊर्जा निगम के सर्किल कार्यालय में धरना देने के साथ ही नारेबाजी की। कहा कि शहर में हर दिन बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी के सीजन में बिजली न रहने से व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ राज बेहड़, मोहनलाल खेड़ा,पार्षद शुभम शर्मा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद गौरव गिरी, पार्षद अशफाक अंसारी, पार्षद प्रवेश कुरैशी, साजिद खान, मोनिका ढाली, रणजीत राणा, अनंत विश्नोई आदि शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें