बाजपुर में चीनी मिल स्क्रैप घोटाले में कार्रवाई न होने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चीनी मिल के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। अध्यक्ष गुरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे और जांच में लापरवाही व देरी का आरोप लगाया। इस दौरान डीके जोशी, यासीन, पूरन सिंह, बेस, नंदलाल आदि मौजूद रहे।