मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगला तराई में अपने निजी आवास व लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह लोहियाहेड स्थित हेलीपेड से देहरादून के लिए रवाना हुए। वहां पर खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, काशीपुर मेयर दीपक बाली,दर्जा मंत्री अनिल कपूर,शंकर कोरंगा, प्रताप बिष्ट,राजेश शुक्ला,रणजीत सिंह नामधारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि थे।