जसपुर में राह चलती बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। जो कुछ ही देर में बुलेट जलकर खाक हो गई। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि ग्राम रामनगर वन निवासी मोहम्मद फरहान शनिवार को मोटरसाइकिल बुलेट संख्या यूके 06 एपी 8689 पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी अचानक सिंघल नर्सिंग होम के पास बुलेट में आग लगी दिखाई दी। उसने बुलेट रोक कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में बुलेट आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुलेट जलकर खाक हो चुकी थी।