फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: भोजन माताओं ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज की बुलंद

टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक की राजकीय विद्यालयों में मिड-डे मील तैयार करने वाली भोजनमाताओं ने अपने अधिकारों और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। रविवार को कीर्तिनगर ब्लॉक में भोजनमाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हई, जिसकी अध्यक्षता जगदम्बी देवी ने की। बैठक में भोजनमाताओं ने कहा कि वे वर्ष 2002 से विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही हैं और 26 वर्षों की सेवा के बाद भी उनका भविष्य असुरक्षित बना हुआ है। भोजनमाताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें केवल काम तक सीमित रखा, लेकिन उनके सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि आज उन्हें “दूध से मक्खी की तरह” बाहर करने की कोशिश की जा रही है, जो सरासर अन्याय है। भोजनमाताओं ने सरकार से मानदेय में वृद्धि कर साल में 12 महीने मानदेय दिए जाने, सेवा से हटाए जाने या सेवानिवृत्ति की स्थिति में एकमुश्त सम्मानजनक धनराशि (ग्रेच्युटी की तर्ज पर) देने, छात्र संख्या कम होने के आधार पर भोजनमाताओं को न हटाने तथा शिक्षकों की भांति अन्य विद्यालयों में समायोजन करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वर्षों की सेवा को देखते हुए नियमितिकरण एवं भविष्य सुरक्षा नीति बनाए जाने की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें