टिहरी जिले की भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं और दो माह के भीतर तीन गर्भवती महिलाओं की मौत से लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आधी अधूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से क्षुब्ध लोगों ने बुधवार को घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के बैनरतले पीएचसी पिलखी धरना स्थल से डीएम कार्यालय नई टिहरी तक करीब 65 किमी लंबी ‘डॉक्टर दो न्याय दो’ पदयात्रा शुरू की। जो बृहस्पतिवार को 65 किमी की दूरी तय कर डीएम कार्यालय पहुंची। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने मांग के समर्थन में धरना दिया। उन्होंने प्रशासन ने मृतक महिलाओं के परिजनों को 20-20 लाख मुआवाजा देने, डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की।