फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता ने दिए तेज़ी लाने के निर्देश

आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने अधीक्षण अभियंता पी.एन. राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानसून से पहले कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साइड पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बूढ़ाकेदार मंदिर के नीचे धर्मगंगा नदी पर बन रही आरसीसी दीवार को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों के अनुसार काम करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि क्षेत्र पहले ही आपदा की मार झेल चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें