फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास हादसा, कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत

टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें