फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायफाइड के मामले बढ़े, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब अस्सी से नब्बे मरीज बुखार, शरीर दर्द, खांसी और कमजोरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं अधिकतर मरीज टायफाइड, स्क्रब टायफस और ऊपरी श्वसन तंत्र संक्रमण (यूआरटीआई) से प्रभावित हैं। जिनमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में मरीजों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल में तैनात जनरल फिजिशियन डॉ. महेश जोशी ने बताया कि मौसम में बदलाव, दूषित पानी और भोजन का सेवन, साफ-सफाई में कमी तथा झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में अधिक संपर्क इन बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि टायफाइड मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन से फैलता है, जबकि स्क्रब टायफस संक्रमित कीड़ों के काटने से होता है। डॉक्टर ने बताया कि लगातार बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी और खांसी जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें