फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में हुआ पौधरोपण

हरेला पर्व पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्थानीय निकायों और विभिन्न संस्थानों में पौधे लगाए गए। प्रशासन ने जिले में 30 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्य कार्यक्रम जवाड़ी में आयोजित हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर से एक पेड़ गुरु के नाम अभियान भी शुरू किया जाएगा।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि जनपद में वर्षाकाल के दौरान पौधरोपण अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन की भागीदारी से लक्ष्य पूरा किया जाएगा। रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग की जा रही है और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें