फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: 340 सस्ता गल्ला दुकानों में राशन का तीन माह का स्टॉक भेजा

मानसून के दौरान खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूर्ति विभाग ने जनपद की सभी 340 सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों में तीन माह का राशन भेज दिया है। वहीं भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त खाद्यान्न का भी भंडारण किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में लगे कार्मिकों और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत पैकेट भी विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा यात्रा के दौरान खाद्यान्न की कमी न हो इसके लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक यात्रा मार्ग के सभी सेक्टरों में दो माह का अतिरिक्त राशन पहले ही भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें