फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: जोंदला में पकड़े गए गुलदार की पुष्टि, प्राथमिक जांच में हमलावर होने के मिले साक्ष्य

जोंदला क्षेत्र में पिंजरे में कैद किए गए गुलदार की पुष्टि वन विभाग ने कर दी है। एसडीओ देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि प्राथमिक जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर यह वही गुलदार है, जो पिछले माह जोंदला के पालि मल्ला तोक में हुई घटना में संलिप्त पाया गया था। उक्त घटना में मनबर सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई थी। रविवार को गुलदार के पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने शारीरिक परीक्षण के साथ चिकित्सीय जांच की। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में गुलदार के पदचिह्न घटनास्थल पर मिले पदचिह्नों से मेल खाते हैं। गुलदार को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अब आगे की कार्रवाई के लिए संरक्षण में रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें