फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: विधिक साक्षरता शिविर में छात्रों को बताए अधिकार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान सचिव पायल सिंह ने बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, दहेज और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना जरूरी है। इस अवसर पर एडवोकेट देवेंद्र बिष्ट, रिटेनर लॉयर यशोदा खत्री, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और पैरा लीगल वालंटियर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें