अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर की अध्यक्षता में ग्राम गडोरा में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने, साइबर ठगी से सतर्क रहने और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। चौपाल में चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह रावत सहित पुलिस कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।