फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदतौली संगम के पास नदी में बहे अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग जिले के गौंडार क्षेत्र में मंदतौली संगम के पास नदी में बहे एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और खोज-बचाव अभियान शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:52 बजे ग्राम प्रधान गौंडार ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि मंदतौली संगम के समीप एक व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर रवाना की गईं। स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने घटनास्थल पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। 14 जुलाई को मौसम अनुकूल होने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। पूरे दिन चले अभियान के बावजूद लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज कार्य में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें