रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर फास्ट ट्रैक मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि कई घोषणाओं के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ में जीओ जारी होने, टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी होना बाकी है।