फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, केदारनाथ में फिर बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या

रुद्रप्रयाग। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद शिवभक्तों की आस्था कम नहीं हुई। एक सप्ताह तक मौसम की बाधाओं से प्रभावित रहने के बाद सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते दिन 1,687 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक 14,23,876 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। सावन माह के चलते जिले में कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। श्रद्धालु केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, विश्वनाथ सहित विभिन्न शिवधामों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। इधर, जिला मुख्यालय स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें