फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज से तार चोरी करने वाले आरोपियों को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। घोलतीर के सपीप कोठगी स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के स्टोर से बिजली के तांबे के तार और अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। 15 अगस्त को कार्यदायी संस्था आरपी इन्फ्रापॉवर प्रा. लि. के प्रतिनिधि ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी थी कि नर्सिंग कॉलेज के स्टोर का ताला तोड़कर विभिन्न माप के तांबे के बिजली तार और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी घोलतीर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की तलाश की। 18 अगस्त को पुलिस ने सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र से हसीन (20) और सावन (19) निवासी डालूवाला कलां सिडकुल हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित आवश्यक साक्ष्य और माल बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें