फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम...अगस्त्यमुनि पुलिस ने छात्राओं से किया संवाद

रुद्रप्रयाग जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुलिस आपके द्वार जन-जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर सचेत किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को भारतीय कानून के तहत महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले विशेष अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें