फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतूड़ा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jan 2026 03:13 PM IST

रुद्रप्रयाग में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकासखंड अगस्त्यमुनि के राजकीय इंटर कॉलेज, रतूड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी द्वारा की गई। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान कुल 80 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने लंबित एवं प्रेषित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल भी लगाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें