केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा अपने मुख्य पड़ाव लिंचोली क्षेत्रान्तर्गत बेहद सुगम और सकुशल ढंग से संचालित हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चौकी प्रभारी लिंचोली पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में मौजूद हैं और पैदल मार्ग पर आवागमन को सुव्यवस्थित करा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित आगे बढ़ाया जा रहा है। बाबा केदार के जयकारों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक और सुखद अनुभूति के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रियों को स्वास्थ्य व सुरक्षा सम्बन्धी गाइडलाइंस का पालन करने की भी अपील की जा रही है।