रुद्रप्रयाग मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व विषय पर वन विभाग द्वारा गुलदार जागरूकता कार्यशाला, गुलदार कु दगड़िया आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बढ़ते मानव-गुलदार संघर्ष को कम करने और सुरक्षित व्यवहार के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, वन विभाग, पुलिस, स्कूली छात्र-छात्राओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने घरों के आसपास झाड़ियां साफ रखने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और गुलदार दिखने पर घबराने के बजाय संयमित व्यवहार अपनाने की सलाह दी। वहीं मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा हुई। जिसमें फर्जी वीडियो या भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने और विभाग के साथ समन्वय कर सही जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया।