जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन जन की सरकार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पेंशन से संबंधित एक शिकायत दर्ज हुई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किरण नौटियाल, संपत्त सिंह नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राची सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद