फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ रोपवे परियोजना में स्थानीय हितों की सुरक्षा की मांग, पीएम मोदी को भेजा मांगपत्र

केदारघाटी के स्थानीय ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन केदारनाथ रोपवे परियोजना में पारदर्शिता, स्थानीय हितों की सुरक्षा और रोजगार की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। पत्र में विकास के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका और सम्मान की रक्षा करने की मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केदारघाटी की अर्थव्यवस्था तीर्थयात्रा पर आधारित है। ऐसे में रोपवे परियोजना से प्रभावित होने वाले घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी एवं पिट्ठू श्रमिकों, टैक्सी चालकों, होटल व्यवसायियों, दुकानदारों, तीर्थ पुरोहितों और अन्य स्थानीय व्यवसायियों के हितों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए। पत्र में परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभाव आकलन, पुनर्वास और मुआवजा नीति सार्वजनिक करने, प्रभावित परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वे कराने, रोपवे परियोजना में 90 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्थानीय पूर्व सैनिकों और इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। इसके अलावा केदारघाटी में 100 से 150 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, एमएसएमई आधारित औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने तथा परियोजना से जुड़े सभी आर्थिक अवसरों और ठेका कार्यों में स्थानीय लोगों और पंजीकृत ठेकेदारों को प्राथमिकता देने की भी मांग उठाई गई है। पत्र में परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों और संभावित प्रभावित परिवारों से संवाद करने तथा निगरानी के लिए संयुक्त समन्वय समिति का गठन करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें