फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब बच्चे समझें भाषा और गणना: डायट में चल रही पांच दिवसीय अबेकस कार्यशाला

रुड़की में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रही पांच दिवसीय अबेकस कार्यशाला। चौथे दिन प्रशिक्षकों को उन्नत स्तर के नए मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया गया। सब बच्चे समझें भाषा और गणना थीम पर आधारित इस कार्यशाला में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षकों ने बिग फ्रेंड एडिशन, सब्ट्रैक्शन और फैमिली एवं ऐड-लेस जैसी तकनीकों का विस्तार से अभ्यास किया। कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के छात्रों में गणितीय समझ को सरल बनाना, कक्षा में सहभागिता बढ़ाना और बच्चों में तेज गणना कौशल विकसित करना है। प्रशिक्षण दे रहे सूर्या प्रकाश की ओर से प्रशिक्षकों को बताया गया कि बिग फ्रेंड एडिशन और सब्ट्रैक्शन की तकनीकें बड़े संख्यात्मक गणना को मानसिक रूप से हल करने में बेहद सहायक होती हैं। इन तकनीकों की मदद से छात्र जटिल जोड़-घटाव भी सहजता से कर पाते हैं। इसी तरह फैमिली और ऐड-लेस मॉड्यूल बच्चों में संख्या-परिवार की अवधारणा मजबूत करते हैं, जिससे वे जोड़-घटाव को पैटर्न के माध्यम से समझते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें