फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, बसों का संचालन प्रभावित

बकाया 3 महीने का वेतन जारी करने, हर महीने 7 तारीख को वेतन जारी करने, समान कार्य के बदले समान वेतन देने, नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने, सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने आदि मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा ऋषिकेश की ओर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। इस कार्य बहिष्कार में चालक परिचालक और लिपिक शामिल हुए हैं। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से ऋषिकेश- देहरादून, ऋषिकेश लखनऊ, ऋषिकेश बरेली कानपुर, ऋषिकेश दिल्ली आदि मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा मंत्री संदीप कश्यप ने बताया कि जब तक मुख्यालय की ओर से उन्हें लिखित में नहीं दिया जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें