ऋषिकेश आबकारी विभाग के टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के पास भारी मात्रा में शराब पकड़ी। आबकारी विभाग ने दो वाहनों से चंडीगढ़ मार्का की 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करी कर रहे राहुल पुत्र कुंदन लाल निवासी ब्राह्मण वाला देहरादून सुरेंद्र सिंह निवासी ऋषिकेश को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने के बाद आबकारी कमीशनर अनुराधा पाल भी मौके पर पहुंची।